logo

केजरीवाल को 48 डिग्री तापमान में छोटी सी कोठऱी में रखा गया, कैदियों को मिलने वाला कूलर भी नहीं मिला 

ak03.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

आप नेता आतिशी ने आज प्रेस कॉफ्रेंस कर जानकारी दी है कि तिहाड़ जेल में सीएम अरविंद केजरीवाल को 48 डिग्री तापमान वाली गर्मी के बीच एक छोटी सी कोठरी में रखा गया है। उनको साधारण कैदियों को मिलने वाला कूलर तक नहीं दिया गया है। आप नेता ने आगे बताया कि मोदी-BJP और LG साहब की क्रूरता की कोई सीमा नहीं है। उन्होंने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा, प्रधानमंत्री जी, अगर आप अरविंद केजरीवाल को इतना प्रताड़ित करोगे तो देश और दिल्ली की जनता आपको कभी माफ़ नहीं करेगी।


आतिशी ने बीजेपी पर लगाये ये आरोप 
आतिशी ने आगे कहा कि कल यानी 2 जून को तिहाड़ जेल जाने से पहले जब अरविंद केजरीवाल ने अपने घर पर वजन नापा तो उनका वजन 63 किलोग्राम था। ये 21 March को उनके 70 किलोग्राम वजन से कम था। उनका वजन क्यों कम हुआ था, ये जानने के लिए डॉक्टर्स अरविंद केजरीवाल के टेस्ट करना चाहते थे। लेकिन इन टेस्ट को करवाने के लिए 7 दिन की जमानत का BJP की ED ने पुरज़ोर विरोध किया। ये अरविंद केजरीवाल को प्रताड़ित करने के लिए BJP-PMO-तिहाड़ प्रशासन का एक षड्यंत्र है। 

केजरीवाल ने कल किया था सरेंडर 

बता दें कि कल 2 जून को सीएम अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल जाकर सरेंडर किया है। सरेंडर से पहले उन्होंने कहा कि वे देश को बचाने के लिए जेल जा रहे हैं। बता दें कि 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत दी थी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए उन्हें 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी गई थी। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने अंतरिम जमानत का आदेश पारित करते हुए कहा था कि 'लोकसभा चुनाव इस साल की सबसे महत्वपूर्ण घटना है।' कोर्ट ने चुनाव का हवाला देते हुए केजरीवाल को जमानत दी थी। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Arvind KejriwalTihar JailAAPallegations ATISHI